मुजफ्फरनगर जिले के भोपा में गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी अशोक (60) अपनी स्कूटी पर सवार होकर मुजफ्फरनगर अपने मकान पर जा रहे थे। जब वह जट मुझेड़ा के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही तेज गति बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।