शहर कोतवाली में समस्या सुनते डीएम व एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
मुजफ्फरनगर/छपार। जनपद के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व व निर्देशन में अफसरों ने थानों में मौजूद रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देेश दिए।
शहर कोतवाली में शनिवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने मौजूद रहकर लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि व आपसी विवाद संबंधित आईं, जिनके संबंध में राजस्व अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। नई मंडी कोतवाली में सीओ मंडी हिमांशु गौरव व इंस्पेक्टर ने जनसमस्याएं सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही सिविल लाइंस थाने में सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं। वहीं, छपार थाने में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, थाना परिसर में लगे समाधान दिवस में एसपी सिटी विजय वर्गीय व एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ सदर कृष्णा विश्नोई ने पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए राजस्व विभाग के अफसरों को निर्देश दिए।
पट्टे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
पुरकाजी। थाना प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में रामशरण निवासी गांव कम्हेड़ा ने गांव के ही सोनू पर पट्टे की जमीन पर कब्जा करने व गांव हरीनगर निवासी फूल सिंह ने पड़ोसी खेत स्वामी पप्पू पर खेत की मेढ़ काटने और कस्बे के मौहल्ला जाटान निवासी मुन्ना ने पैतृक मकान में हिस्सा दिलवाने की शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिटी ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सदर आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई , तहसीलदार सदर अभिषेक शाही आदि मौजूद रहे।