देवबंद में जमीन में धंसा दुकान का फर्श
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। तहसील बाजार में बृहस्पतिवार को एक दुकान के अचानक जमीन में धंसने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान स्वामी समेत कई लोग खाई में धंस गए। जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से सकुशल बाहर निकाला गया।
तहसील ढाल पर सब्जी मंडी के समीप प्रिंस फोटो स्टेट एवं फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान की नींव देखते ही देखते अचानक जमीन में नीचे धंस गई। हादसे के वक्त दुकान स्वामी जावेद खान समेत कई ग्राहक कुछ समझ पाते वह खाई में उतरते चले गए। उनकी चीख पुकार से बाजार में अफरा तफरी मच गई। इससे आसपास के इधर उधर दौड़ने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा लोगों की मदद से दुकान स्वामी जावेद खान समेत खाई में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। कोतवाल ने बताया कि दुकान में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।