फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क कम न होने पर छात्र करेगें आंदोलन

विज्ञापन
खतौली कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज की प्राचार्या को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों ने कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज खतौली की प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि प्रोस्पेक्टस शुल्क कम नहीं किया गया तो छात्र एक आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं कॉलेज प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

छात्र आर्यन सिंह ने कहा कि छात्रों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम छात्रों के हितों में हमेशा लड़ते रहेंगे। छात्रों के हक अधिकार के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। नगर मंत्री नितिन भटनागर ने कहा प्रोस्पेक्टस का शुल्क जल्द से जल्द कम किया जाए, वरना छात्र बड़ी संख्या में आंदोलन करेंगे। शेखर गोस्वामी ने कहा कि इस समस्या का समाधान किया जाए तथा छात्र हित में शुल्क लागू किया जाए। छात्र नेता शुभम भटनागर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते छात्रों की आर्थिक स्थिति वैसे ही बहुत खराब है, शुल्क कम किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में विशाल शर्मा, आशुतोष गोयल, विशाल ठाकुर, विश्वाश झा, अविका पाल, मुकुल कुमार, मुकुल पंडित, अमर कुमार, विशाल कश्यप, प्रिंस प्रधान, निशांत जोशी, अंकुर खारी, सिद्धार्थ सिंह, अखिल लहरिया, अजय गुप्ता, रोहित कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, आर्यन कटारिया, मन्नू कुमार आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें