फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संजीव बालियान बोले- विपक्ष हार देख बौखलाया, टिकैत ने कहा- ढीले थे चुनाव लड़ने वाले, इसलिए कम हुआ मतदान

Fri, 19 Apr 2024 10:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने मतदान करने के बाद कहा कि विपक्ष अपनी हार को देखकर बौखला गया है। उधर, राकेश टिकैत ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले ढीले थे, इसलिए मतदान कम हुआ।
विज्ञापन
राकेश टिकैत और संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा-रालोद गठबंधन के मुजफ्फरनगर सीट से प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अपने गांव कुटबी में सुबह करीब 11 बजे मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता बालियान भी मतदान करने पहुंचीं। 

विज्ञापन


बालियान ने कहा कि गांव में परिवार से मिला और वोट डालने के लिए पहुंचा हूं। विपक्ष अपनी हार को देखते हुए बौखला रहा है। बौखलाहट में इसी तरह के आरोप लगाए जाते हैं। रालोद के साथ आने से निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Election 2024: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी कैराना लोकसभा सीट, गणित लगा रहे प्रत्याशी, चुप्पी साधे हैं मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन

ढीले थे चुनाव लड़ने वाले, इसलिए मतदान कम हुआ : टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकुलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में मतदान किया। उन्होंने वोट प्रतिशत कम होने पर कहा कि जब चुनाव लड़ने वाले ही ढीले पड़ रहे है तो वोट प्रतिशत तो कम ही रहेगा। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पश्चिमी यूपी के वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से केंद्रों पर लगी कतार, हार्ट के ऑपरेशन से पहले डाला वोट

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी खर्चा करने में भी कटौती कर रहे है और बयान देने में भी कटौती कर रहे थे। टिकैत ने कहा कि मुद्दों पर आंदोलन होता है, वोट नहीं डाली जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें