फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ठाकुर पूरन सिंह बोले- क्षत्रिय समाज को एकजुट करने के लिए की जाएंगी पंचायतें

Fri, 19 Apr 2024 09:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Muzaffarnagar News : ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि समाज के आह्वान पर क्षत्रिय समाज को एकजुट करने के लिए पंचायतें की जाएंगी।
विज्ञापन
ठाकुर पूरन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठाकुर पूरन सिंह कहते हैं कि समाज के आह्वान पर क्षत्रिय समाज को एकजुट करने के लिए पंचायतें की जाएंगी। उन्होंने कहा राजपूत समाज किसी पार्टी का नहीं भारत का कोर वोटर है।

विज्ञापन


प्रथम चरण के मतदान के दिन चरथावल विधान सभा क्षेत्र के नसीरपुर गांव में किसान नेता ने कहा क्षत्रिय समाज किसी पार्टी का विरोध नहीं है। राजपूत समाज भारत का कोर वोटर है। राजपूतों की नाराजगी भाजपा से नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करने वाले जनप्रतिनिधियों से हैं। चुने सांसद भाषा की मर्यादित होनी चाहिए। दूसरे चरण से क्षत्रिय समाज की पंचायतें जारी रहेंगी। महापुरुषों की मूर्तियों पर बिरादरी विशेष का नाम लिखना कतई अनुचित है। राजपूत समाज के सम्मान को कई घटनाओं ने ठेस पहुंचाई है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में वह कोई हस्तक्षेप नहीं करते।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पश्चिमी यूपी के वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से केंद्रों पर लगी कतार, हार्ट के ऑपरेशन से पहले डाला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज की राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई नहीं है। सब जातियों के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने गाजियाबाद का टिकट कटने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा वीके सिंह के टिकट कटना समाज को बुरा लगा। एक सवाल में कहा अपनी मर्जी से वह कुछ नहीं कर रहे हैं। समाज के आह्वान पर पूरे भारत में जाएंगे। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरे देश में क्षत्रिय समाज को एकजुट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Election 2024: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी कैराना लोकसभा सीट, गणित लगा रहे प्रत्याशी, चुप्पी साधे हैं मतदाता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें