फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के संतों ने दी गुरुदेवेश्वराश्रम को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी गुरुदेवेश्वराश्रम महाराज को श्रद्धांजलि देते क - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
काशी के संतों ने दी गुरुदेवेश्वराश्रम को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में काशी से पधारे अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ के महंत डॉ. गुणप्रकाश महाराज ने कहा कि स्वामी गुरुदेवेश्वराश्रम महाराज के ब्रह्मलीन होने से सनातन धर्म को अपूर्ण क्षति हुई है, हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर नई पीढ़ी को दिशा देनी चाहिए।
विज्ञापन

काशी से आए स्वामी त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज ने कहा कि स्वामी गुरुदेवेश्वराश्रम महाराज जैसे बहुत सरल सर्व सुलभता व सकारात्मक साधु समाज में दुर्लभ होते जा रहे है। पूज्य संत का ब्रह्मलीन होना संत समाज के बहुत बड़ी क्षति है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि समाज को दिशा देने में संत समाज को महत्वपूर्ण स्थान है, प्राचीन काल से ही संत समाज को दिशा देते आ रहे हैं। हमें संत समाज का आदर करना चाहिए। बुलंदशहर के स्वामी प्रबोधाश्रम महाराज, भाजपा के कुणाल वालिया, दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के डायरेक्टर नीटू सहरावत, कपिल सैनी आदि ने भी स्वामी जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें