मुजफ्फरनगर के लड़वा गांव में एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दरअसल, गांव की ही एक लड़की पास के सरकारी नल पर पानी भरने गई थी, इसी दौरान दूसरे समुदाय के लड़कों ने उससे छेड़छाड़ की।