फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव बरला-बसेड़ा मार्ग पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आते बाइक सवार चार युवकों को चपेट में लेकर कुचल दिया। चारों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी दो सगे भाई छोटा व जितेंद्र अपने दो अन्य साथियों सोनू व राजू के साथ एक ही बाइक पर किसी काम से बरला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर से बसेड़ा तक जाने वाली रोडवेज बस ने बरला-बसेड़ा मार्ग पर सामने से आते इन बाइक सवार चारों युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद बस चालक रोडवेज को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें