फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप सम्मेलन की तैयारी के लिए पहुंचे सपा नेताओं में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सपा कार्यालय पर आपस में भिड़ते कार्यकर्ताओं को रोकते अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सपा नेताओं ने धक्का-मुक्की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में होने जा रहे कश्यप सम्मेलन की तैयारी को लेकर बुलाई गई बैठक में सपा नेता आपस में उलझ गए। रैली संयोजक सुधाकर कश्यप और जौला के फारूक हसन में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। धक्का-मुक्की के बीच एक-दूसरे पर आरोप लगाए। सपा नेता गौरव स्वरूप ने किसी तरह बीच-बचाव कराया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 11 नवंबर को बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का संयोजक पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर कश्यप को बनाया गया है। सम्मेलन को लेकर पांच जिलों के पार्टी नेताओं की बैठक सपा कार्यालय पर बुलाई गई थी। बैठक में संयोजक सुधाकर कश्यप ने कहा कि मंच पर केवल कश्यप समाज या अति पिछड़े वर्ग के लोग ही बैठेंगे। अन्य लोगों को मंच नहीं दिया जाएगा। बैठक खत्म होने के बादएमएलसी राजपाल कश्यप और जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी चले गए। इसके बाद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री फारूक हसन जौला ने इस बात का विरोध किया और सुधाकर कश्यप के साथ उसकी बहस हुई। दोनो में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मामला बढत़ा देखा पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप और अन्य सप नेताओं ने दोनो पक्षों को अलग किया। काफी देर तक हंगामे की स्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैनर को लेकर विवाद हुआ था: त्यागी
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का कहना है कि सुधाकर कश्यप और फारूक हसन के बीच 17 अक्तूबर को रैली स्थल पर बैनर को लेकर झगडा हो गया था। तब से दोनों में तनाव था, मंगलवार को विवाद हुआ है उसका निपटारा करा दिया गया है।

मुजफ्फरनगर के सपा कार्यालय पर आपस में भिड़ते कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें