फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर बारिश के चलते गडडों में तब्दील हुई सड़क। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार तड़के से हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। शहर में कई स्थानों पर जलभराव होने के कारण आवागमन के दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है।
जनपद में शनिवार तड़के 5.15 बजे से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह दस बजे तक रिमझिम बारिश की बौछारें लगातार जारी रहीं, जिसके चलते सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही कामकाजी व्यक्तियों को भी काम पर जाने में बाधाओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद मौसम कुछ देर खुला रहा, लेकिन आसमान में छाई रहे काले घने बादलों से बारिश की बूंदे दोपहर दो बजते-बजते फिर से बरसना शुरू हो गईं। इस बार तेज गरज के साथ हुई बारिश ने शहर की टूटी सड़कों को कीचड़ से भर दिया, जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश लगातार देर रात तक जारी रही, जिसने कई दिन से हो रही तेज गर्मी व उसम से तो लोगों को राहत प्रदान की, लेकिन कीचड़ भरी सड़कों पर आवागमन भी बाधित कर दिया।
विज्ञापन

दिनभर हुई बारिश के चलते बाजारों में भी लोग नहीं पहुंचे, जिससे दुकानदार खाली बैठे रहे। केवल दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश थमने पर ही बाजार गुलजार हुए, लेकिन दो बजे के बाद फिर से बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, जो देर रात तक बदस्तूर जारी रहा। मौसम विभाग ने जनपद में देर रात तक 23 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है। वहीं, शनिवार रात के साथ ही रविवार को भी दिनभर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

शनिवार तड़के से हो रही लगातार बारिश से शहर के भी कई मार्गों पर कीचड़ व जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इनमें शहर के शिवचौक से मीनाक्षी चौक तक का मार्ग, गांधी कॉलोनी में पचेंडा रोड, बचनसिंह कॉलोनी में रजबहा मार्ग के साथ ही मिमलाना रोड शामिल हैं। यहां कीचड़ व जलभराव के चलते पैदल निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल रहा। देर रात तक बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में लोगों का आवागमन प्रभावित रहा।

मुजफ्फरनगर के वहलना चौक पर बारिश के बाद हुआ जलभराव में खडें वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में हुई झमाझम बारिश में साईकिल चलाते बच्चें। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में झमाझम बारिश में छाता लेकर गंतव्य को जाती युवतियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में झमाझम बारिश में छाता लेकर शिवचौक से गुजरती राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें