फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : अखिलेश

विज्ञापन
देवबंद में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न योजनाओं के प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 30 शिकायतों में से केवल दो शिकायतों का ही अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

वैसे तो मंगलवार के बाद अब शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दीपावली त्योहार की छुट्टी होने के चलते सोमवार को डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम के अलावा एसएसपी आकाश तोमर, सीडीओ विजय कुमार और सीएमओ डॉ. संजीव कुमार मांगलिक आदि मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, नगरपालिका, पूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, गन्ना विभाग और डूडा समेत अन्य विभागों से संबंधित 30 शिकायतें अधिकारियों को प्राप्त हुई। इनमें से दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अधिकारियों को आवास योजना, दिव्यांग पेंशन योजना और कृषि योजना समेत समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं के 15 पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। डीएम अखिलेश सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों से समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण करने को निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम दीपक कुमार, सीओ रजनीश उपाध्याय और तहसीलदार एवं कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा सहित जनपदीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम के लिए अन्य स्थलों के चयन को जुटा प्रशासन
देवबंद। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर ने देवीकुंड मेला मैदान का भी निरीक्षण किया। इस बाबत एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के देवबंद आगमन पर होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए देवीकुंड स्थल का भी निरीक्षण किया गया। क्योंकि अभी कोई सरकारी कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ। हो सकता है जब कार्यक्रम आए उस तिथि में सिल्वर पैराडाइज (प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल) पर कोई विवाह शादी का कार्यक्रम न हो। इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अन्य जगहों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें