मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड की अलग-अलग पत्रावलियों में अदालत में सुनवाई हुई। सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में अगली सुनवाई के लिए एक मार्च की तिथि तय की गई है। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में सुनवाई की। बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी हो गई है। एक मार्च को दस्तावेज अदालत में जमा किए जाएंगे।
इन पत्रावलियों में भी सुनवाई
रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम बृज किशोर की पत्रावली में एसीजेएम प्रथम मयंक जायसवाल ने सुनवाई की। आरोपी पुलिसकर्मी बृजकिशोर, अनिल कुमार और उमेश चंद हाजिर हुए। इस पत्रावली में अब बहस की प्रक्रिया शुरू होगी। सुनवाई के लिए 12 मार्च की तिथि तय की गई है। उधर, सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली में न्यायालय में एसपी मिश्रा, गजराज सिंह, बृजकिशोर उपस्थित हुए। अगली सुनवाई 29 फरवरी को होगी।
यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात