फुलत हत्याकांड में देशी पिस्टल से फायरिंग करने वाला अभियुक्त बबलू पुत्र राजू खतौली में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। जबकि उसका दूसरा भाई जोशी खतौली में ही इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वहीं, तीसरा भाई मोनू घर पर पिता राजू के साथ परचून की दुकान पर बैठता है।
उधर, दूसरी ओर हरिमोहन के पास 8-10 बीघा जमीन है। उसका बेटा मृतक राहुल मेरठ में फिजियोथेरेपी करता था। दूसरा मृतक रोहित गांव में ही पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। जबकि गिरफ्तार तीसरा भाई सचिन मंसूरपुर मिल में मजदूरी करता है।