मुजफ्फरनगर में किसानों ने केन कार्यालय और मिनी गेट पर वेल्ड किया।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल के मुख्य गेट पर चीनी मिल, प्रशासनिक अधिकारी और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच घंटों चली वार्ता विफल रही। भुगतान न मिलने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने केन कार्यालय व मुख्य द्वार के छोटे गेट को वेल्ड कर बंद कर दिया। इस मुद्दे पर 23 अक्तूबर को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पंचायत होगी।
भुगतान की समस्या को लेकर सोमवार को धरनास्थल पर पंचायत हुई। किसानों के बीच एसडीएम अरुण कुमार, सीओ फुगाना यतेंद्र नागर, चीनी मिल के उपाध्यक्ष जंग बहादुर तोमर ने भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा और अन्य नेताओं के साथ बातचीत की, लेकिन घंटों चली वार्ता विफल रही।