फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर : मोबाइल पर घंटों बात करने से नाराज भाई ने बेरहमी से की सौतेली बहन की हत्या, बहाने से साथ लाया और फिर..

Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में उसने बताया कि काजल मना करने के बावजूद मोबाइल पर लंबी लंबी बाते करती थी। मंगलवार रात को भी उसे बात करते पाया तो दोनों में कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोपी सोनू ने बहाने से एक खाली प्लाॅट में लेजाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के  मुजफ्फरनगर में मामूली बात पर नाराज भाई ने बहन की निर्मम हत्या कर डाली। बहन का कसूर केवल इतना था कि वह फोन पर लगातार किसी से बात करने लगी थी। आरोपी भाई बहन को बहाने से एक खाली प्लाॅट में ले गया और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


गांव अलमासपुर में युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने उसके सौतेले भाई को ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती द्वारा मोबाइल पर किसी से लंबी बातें करने से खफा होकर उसकी हत्या किए जाने की जानकारी दी है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी काजल (23) मंगलवार देर रात करीब 11 बजे संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। बुधवार सुबह युवती का शव जानसठ रोड स्थित एसबीआई के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। मामले में पुलिस ने शक के आधार पर युवती के सौतेले भाई सोनू व पिता रणधीर को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्राइम सुशील सैनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि उसकी सौतेली बहन मोबाइल पर अक्सर किसी से लंबी बातें करती थी। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार रात भी युवती मोबाइल पर बात कर रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

देर रात सोनू युवती को बिजली के तार लाने के बहाने एसबीआई की तरफ ले गया और एक खाली प्लॉट में ले जाकर उसे बात करने से मना किया।

आरोप है कि इसे लेकर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्साए सोनू ने वहीं पड़ी एक खाली ईंट उठाकर उसके सर पर प्रहार कर दिया, जिससे काजल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव वहीं छोड़कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर सुशील सैनी ने बताया कि आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें