फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने महापुरुषों की गौरव गाथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विषय था आजादी का अमृत महोत्सव। महोत्सव का उद्देश्य सभी छात्रों को देश प्रेम की भावना एवं भारत की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के व्यक्तित्व के विषय में जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गौरव गाथा प्रतियोगिता में बीएड की छात्रा प्रीति ने आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन दर्शन एवं भारतीय समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। छात्रा शिंपी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन के संबंध की घटनाओं के बारे में कविता प्रस्तुत की। छात्रा दीपिका ने संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के विषय में बताया। छात्रा अंशिका ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन एवंआजादी के लिए उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया। इससे पूर्व शुभारंभ महाविद्यालय के शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डा. योगिता शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संचालन बीएड की छात्रा निकिता एवं मानवी ने किया। छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन प्रियंका त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें