फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मुजफ्फरनगर में हिंदू महिलाओं को मुस्लिम युवकों के द्वारा मेहंदी लगाने का विरोध

Tue, 10 Aug 2021 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने सभी ब्यूटी पार्लर व अन्य दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने यहां मुस्लिम युवकों से न तो मेहंदी लगवाए और न ही बाल काटने के कार्य पर रखें।
विज्ञापन
मेहंदी लगवाती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala Muzaffarnagar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हरियाली तीज पर मुस्लिम युवकों द्वारा महिलाओं को मेहंदी लगाने से रोकने के लिये क्रांति सेना ने नगर के शिव चौक, भगत सिंह रोड व नई मंडी में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


क्रांति सेना ने घोषणा की थी कि हरियाली तीज पर मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू महिलाओं के मेहंदी नहीं लगाने दी जाएगी। इसी कड़ी में अनेक दुकानों पर चेकिंग की गई। बिंदल बाजार नई मंडी में कुछ युवक महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाते मिले तो उनसे पूछताछ की गई तो वे हिंदू पाए गए।

प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने सभी ब्यूटी पार्लर व अन्य दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने यहां मुस्लिम युवकों से न तो मेहंदी लगवाए और न ही बाल काटने के कार्य पर रखें। जिला अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, जिला महासचिव राजेश कश्यप , शैलेंद्र शर्मा , आशीष मिश्रा, भुवन मिश्रा, शैंकी शर्मा ,अमित कश्यप, मोहित त्यागी, अमित बॉबी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें