फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिवाली पर जलाए दिए से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान, नगदी-आभूषण भी जलकर राख, कई और स्थानों पर लगी आग

Mon, 13 Nov 2023 03:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : दिवाली पर जलाए गए दिए से घर में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बताया गया कि आग में नगदी और आभूषण भी जलकर राख हो गए। इसके अलावा जिले में कई स्थानों पर आग लगी हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में आग बुझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी के एक मकान में दिवाली की रात आग लग गई। आग लगने से घर में रखे कपड़े, नकदी जल गई। इसके अलावा दो कबाड़ियों के गोदाम एवं दो दुकानों में भी आग से नुकसान हुआ हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के इंद्रा कॉलोनी में भैसाना शुगर मिल में केन इंचार्ज के पद पर काम करने वाले प्रशांत मुदगल अपने बच्चों और माता पिता के साथ रहते हैं। परिजन रविवार को दिवाली पूजन के बाद घर में जगह-जगह दीपक जलाकर रख गए। एक दीपक स्टोर रूम में रख दिया, जिससे वहां लगे पर्दे में आग लग गई।

वहीं, सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी। आग लगने से 10 लाख का नुकसान होना बताया गया है। आग में डेढ़ लाख रुपये भी जल गए हैं।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल
विज्ञापन

इसके अलावा पटाखों से नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा सब्जी मंडी के पास एवं जौली रोड पर दो कबाड़ के गोदाम व मंडी कोतवाली से कुछ दूरी पर बोरी के बारदाने की दुकान और सिविल लाइन क्षेत्र में गाजावाली में रेडीमेड गारमेंट की दुकान के बाहर लकड़ी से बने छज्जे में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने सभी स्थानों पर पहुंचकर आग को बुझाया। गोदाम, बारदाने की दुकान में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें