शुकतीर्थ गंगा घाट पर 10 हजार दीपक जलाए गए। धर्मनगरी जगमग हो उठी। आसपास के गांव से लोग पहुंचे। छात्राओं ने रंगोली सजाई। शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर महाराज ने कहा कि भारत धर्म प्रधान देश है। विश्व में अगर कहीं धर्म है तो वह भारत में है। इसलिए भगवान श्री राम धर्म को अलग अलग नहीं किया जा सकता।
शुकतीर्थ में गंगा घाट पर दस हजार दीपक जलाए गए। एसडी इंटर कॉलेज शुकतीर्थ की छात्राओं ने रंगोलियां बनाकर गंगा घाट को सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर आश्रम जी महाराज ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंंह ने गंगा घाट पर महाआरती में भाग लिया और मां गंगा की पूजा अर्चना की ।
राम राज्य में लोकतंत्र था, आज भी है : राजराजेश्वर महाराज
शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर जी महाराज ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता की बात है धर्मनिरपेक्ष देश में जो राजनीति वोट की बात करते थे, अब वह धर्म की दुहाई दे रहे हैं। सभी लोग हिंदूवादी नेता बनने में लगे हैं। राम इस देश की गति मति हैं। दीपावली पर भगवान श्री राम विजय उत्सव के रूप में मनाया जाता है । राम राज्य में एक व्यक्ति कहने से भगवान राम राज्य त्याग कर दिया। परंतु आज राजनेता डंडे और गुंडे के बल पर राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं। राम राज्य में लोकतंत्र था और आज भी लोकतंत्र जिंदा है।
यह रहे मौजूद
एसडीएम जानसठ रामेश्वर सुधाकर, तहसीलदार राधेश्याम , नायब तहसीलदार अजय सिंह, भाजपा नेता अमित राठी, जोगेन्द्र वर्मा, रामकुमार शर्मा, वन रक्षक पुनित कुमार, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, विनोद शर्मा, प्रधान राजपाल सैनी, डॉ.महकार सिंह, मनोहर शर्मा शामिल हुए।गंगाघाट पर बड़ी स्क्रीन लगाकर दीपावली शुभकामना सन्देश भी प्रसारित किया गया।