फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या सर्बिया रवाना, पिता ने लिया अर्जुन अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सर्बिया में होने वाली अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पहलवान दिव्या काकरान रवाना हो गईं। इस वजह से खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिव्या का अर्जुन अवार्ड उनके पिता सूरज पहलवान को दिया। दिव्या ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दिल्ली से पहलवान दिव्या काकरान सर्बिया में शुरू हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रवाना हो गईं। सात नवंबर तक प्रतियोगिता चलेगी। उधर, दिल्ली के अशोक होटल में 2020 के राष्ट्रीय खेल और साहस पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रदान किए गए। कोरोना संक्रमण के कारण इससे पहले ऑनलाइन यह पुरस्कार दिए गए थे। अर्जुन की प्रतिमा खिलाड़ियों को दिया जाना बाकी था। सूरज पहलवान ने बताया कि दिव्या के सर्बिया चले जाने के कारण वह अशोक होटल पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। खेल मंत्री ने उन्हें पुरस्कार दिया और भविष्य में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
72 केजी में चुनौती पेश करेंगी दिव्या
मुजफ्फरनगर। भारतीय टीम में शामिल की गई दिव्या काकरान 72 केजी भार वर्ग में दुनिया की पहलवानों के सामने चुनौती पेश करेंगी। सूरज पहलवान ने कहा कि उन्हें पदक की उम्मीद है। दिव्या की मां संयोगिता ने कहा कि उनकी बेटी पदक लेकर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें