फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में दिवांशी और भाषण में खुशबु अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज में भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजन किया गया। निबंध में दिवांशी और भाषण प्रतियोगिता में खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार रहे। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व व्यायाम शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज अशोक वर्मा, राकेश कौशिक, कुसुम त्यागी निर्णायक की भूमिका में रहे। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निबंध में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर नई मंडी की कक्षा 11 की छात्रा दिवांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान इसी विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा आयुषी ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा दस के छात्र मयंक पाल रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर नयी मंडी की छात्रा खुशबू ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान इसी विद्यालय की छात्रा अवंतिका को मिला, तीसरे स्थान पर नवाब अजमत अली गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा आफिया रहीं।
संयोजक विपिन त्यागी रहे। संचालन विद्यालय की अंग्रेजी की प्रवक्ता सुचित्रा सैनी ने किया। प्रधानाचार्य फतेह चंद ने सभी का आभार जताया। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में गीता रानी, वंदना कादियान और नीतू सिंह रहीं। प्रमोद कुमार, भूपेंद्र सिंह, राकेश पाल और अनिल कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें