फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कहा कि देश के प्रति सम्मान को बनाए रखने के लिए भारत के इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण बनाए रखने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है।
राष्ट्रीय एकता दिवस लोगों को यह संदेश देता है कि सभी को एक साथ एकजुट होकर रहना चाहिए। ताकी देश और प्रदेश के विकास की गति को तेजी से आगे ले जाया जा सकें। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, जनपद के सभी थानों में भी कार्यक्रम आयोजित कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। संबंधित सीओ और थाना प्रभारियों ने अधीनस्थों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें