फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी से दीपक और मीरापुर से मौलाना जमील कांग्रेस के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस ने जिले के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पुरकाजी से पूर्व मंत्री दीपक कुमार और मीरापुर से पूर्व विधायक मौलाना जमील कासमी को मैदान में उतारा गया है। चरथावल सीट से महिला उम्मीदवार डॉ. यासमीन राना कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रत्याशी घोषित किए। शहर सीट से जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, खतौली से गौरव भाटी, बुढ़ाना से देवेंद्र कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। पुरकाजी सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री दीपक कुमार फिर से चुनाव मैदान में होंगे। 2017 के चुनाव में दीपक कुमार कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी थे और भाजपा के प्रमोद उटवाल से उनका नजदीकी मुकाबला हुआ था। मीरापुर से प्रत्याशी बनाए गए मौलाना जमील कासमी बसपा के टिकट पर 2012 में मीरापुर से विधायक रह चुके हैं। इन दिनों वह रालोद में सक्रिय थे और मीरापुर से ही टिकट मांग रहे थे। रालोद से टिकट नहीं मिलने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
बसपा से टिकट कटने पर बिलख पड़े थे अरशद
अब तक बसपा में सक्रिय रहे अरशद राना का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह फूट-फूटकर रो रहे थे। बसपा नेताओं पर 67 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। राना अब कांग्रेस में शामिल हो गए और उनकी पत्नी डॉ. यासमीन राना को चरथावल से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में लंबे समय धरना दे रहे थे देवेंद्र
बुढ़ाना से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए देवेंद्र कश्यप लंबे समय से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे थे। कई बार हंगामे प्रदर्शन हुए। भाजपा की जनविश्वास यात्रा का विरोध भी किया। कांग्रेस ने बुढ़ाना सीट से विधानसभा का टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें