अपराध का ककहरा सिखकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे बंदी अब नैतिकता का पाठ पढ़ेंगे। यह पाठ पढ़ाने के लिए बाकायदा मुजफ्फरनगर जिला जेल में तैयारी शुुरू कर दी गई है। मुजफ्फरनगर जेल की तस्वीर बदलने की दिशा में जेल अधीक्षक ने कदम उठाए हैं। सुंदर पुस्तकालय बनाया जा रहा है। इस्लामिक और सनातनी ज्ञान देने के लिए शिक्षक की भी तैनाती की जाएगी।
स्लोगन से देंगे शिक्षा
पुस्तकालय को सुंदर बनाने के लिए पेंटिंग का सहारा लिया है। पेंटिंग के साथ ही दीवारों पर स्लोगन लिखे गए है। स्लोगन भी ऐसे हैं जो अपराधियों के कठोर दिल पर सीधा प्रभाव छोड़ता है। इसमें परम पिता से प्रार्थना का भी उल्लेख किया जा रहा है। जेल में एक ऐसे शिक्षित व्यक्ति को खोजा जा रहा है, जो बंदियों को शिक्षा का पाठ पढ़ा सके। उन्हें सामाजिक व व्यवहारिक ज्ञान के साथ ही इतिहास की भी जानकारी देगा।