फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर: भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 303 लोग मिले संक्रमित, प्रोफेसर-डॉक्टर और पुलिसकर्मी भी शामिल

Sat, 08 Jan 2022 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत शनिवार को 303 नए मरीज मिले हैं। इनमें 12 पुलिसकर्मी भी शामिल है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में शनिवार को 144 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं। सहारनपुर में 93 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक महाविद्यालय की प्रोफेसर और मेडिकल कॉलेज के दो चिकित्सक भी शामिल हैं। बागपत में भाजपा जिलाध्यक्ष, उनका ड्राइवर और भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सहित 47 लोग संक्रमित मिले हैं। शामली में 11 और बिजनौर में दो स्वास्थ्यकर्मी, एक पांच साल के बच्चे सहित आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


12 पुलिसकर्मियों सहित 144 संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर में कोरोना संक्रमण का दायरा रोज बढ़ रहा है। प्रशासन के बाद अब पुलिसकर्मियों तक भी संक्रमण पहुंच गया है। एक इंस्पेक्टर और 11 सिपाहियों सहित 144 संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच साल से कम उम्र का एक बच्चा भी शामिल है।

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे तक संक्रमण की जो रिपोर्ट मिली है, उसमें 144 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। डायल-112 के एक इंस्पेक्टर सहित पुलिसकर्मी संक्रमित मिले है। इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य कराया जा रहा है। सभी संक्रमित होम आइसोलेट कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 273 पर पहुंच गई है। शहर की विभिन्न कॉलोनियों और चौराहों पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच की। लोगों को एहतियात बरतने और बेवजह घर से नहीं निकलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन

शनिवार को कोरोना की 2035 जांच
शनिवार को कोरोना संक्रमण की 2035 जांच कराई गई है। इनमें आरटीपीसीआर से 1029 जांच हैं। 

कांटेक्ट ट्रेसिंग 12 पर पहुंच गई
स्वास्थ्य विभाग कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दे रहा है। एक व्यक्ति के संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच की जा रही है। जिले में संक्रमित के संपर्क में आए करीब 12 लोगों की जांच की जा रही है। सीएमओ का कहना है कि इसका प्रतिशत और अधिक बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

पांच साल से कम उम्र के 10 बच्चे
जिले में पांच साल से कम उम्र के 10 बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को एक बच्चा संक्रमित मिला। सभी परिजनों के साथ होम आइसोलेशन में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें