पांच करोड़ के फर्जी चेक का मामला। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस ने दो बड़े धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पांच करोड़ का फर्जी चेक बैंक में जमा कर भुगतान लेने का प्रयास कर रहे थे।
झारखंड के देवधर में एसबीआई की कोर्ट रोड शाखा में सत्संग संस्था का खाता है। इस शाखा का फर्जी पांच करोड़ रुपये का चेक बनाकर मुजफ्फरनगर की भोपा रोड स्थित डीके इंटर प्राइजेज कंपनी के खाते में रकम स्थानान्तरित कराने के लिए मुजफ्फरनगर स्थित रेलवे रोड एसबीआई शाखा में जमा किया गया। जब शाखा के कर्मचारियों ने चेक का निरीक्षण करते हुए सत्संग संस्था के मालिक से वार्ता की तो पता चला कि उनकी संस्था से कोई चेक डीके इंटर प्राइजेज को जारी नहीं किया गया है।