फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और भीम आर्मी ने कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में नौ साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन

भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली में हुई नौ साल की बच्ची के साथ हैवानियत के विरोध में मोहल्ला सरवट से अहिल्याबाई चौक होते हुए शिव चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया। शिव चौक पर चौराहे पर प्रदर्शन किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अजय गौतम, रोहताश त्यागी, मोहित कल्याणी, अभिनव पालीवाल, विनय गौतम, कैप्टन आजाद, विजय सिंह, कपिल जाटव आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा एवं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के संयुक्त नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने इसी मामले को लेकर नगर पालिका परिषद प्रांगण से कैंडल मार्च निकाला। झांसी रानी चौक से होते हुए शिव चौक पर स्थित तुलसी पार्क पर समापन हुआ। दिल्ली की मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च में संजीव शर्मा, युगल किशोर भारती, धीरज महेश्वरी, अनीता ठाकुर, प्रहलाद कौशिक, सगीर मलिक, अरशद सिद्दीकी, इकराम पहलवान, गीता काकरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें