देवबंद (सहारनपुर)। गुरु श्री गुरुनानक देव जी की 553वीं जयंती के अवसर पर दून वैली स्कूल पब्लिक स्कूल में प्रकाश पर्व मनाया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने पंजाबी पोशाकें पहनकर सभी का मनमोह लिया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पंज प्यारों के रुप में देश सभी ने उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर कक्षा सात के छात्र रुद्रांश ने मूलमंत्र एक ओंकार का पाठ किया। कक्षा तीन के गगनदीप, कक्षा दो के केशव तथा गार्गी ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने गुरुनानक देव जी के प्रेरक व्यक्तित्व के बारे में बच्चों को समझाया। उप प्रधानाचार्या अंजली आनंद ने गुरुनानक देव की प्रमुख शिक्षाओं को आत्मसात करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन अरदास के साथ किया गया। संचालन अमरप्रीत कौर ने किया। इसमें विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।