फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का खौफ खत्म: पिंजरों में हुए कैद, शहरवासियों ने ली राहत की सांस, चेयरपर्सन ने बढ़ाया टीम का उत्साह

Thu, 18 Nov 2021 06:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में अब शहरवासियों को बंदरों के खौफ से राहत मिल जाएगी। जिले में बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर टीम का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुए बंदर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर की जनता को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पालिका ने बंदर पकड़वाने का अभियान चला दिया है। मथुरा से आई टीम ने नई मंडी क्षेत्र में बंदर पकड़े। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर टीम का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन


शहर की जनता बंदरों को पकड़ने के लिए काफी समय से मांग कर रही थी। बंदरों को लेकर कई बार यहां बड़े हादसे भी हो चुके हैं। बंदर पूरे झुंड के साथ चलते हैं और किसी पर भी आक्रमण कर देते हैं। कुछ क्षेत्रों में तो आम लोगों का जीना हराम कर रखा है। आम जनता अपने क्षेत्र के सभासदों और अधिकारियों को शिकायत करती रहती है, लेकिन होता कुछ नहीं था। इस बोर्ड के कार्यकाल में पहली बार शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम आई है। इस टीम ने नई मंडी क्षेत्र में अभियान चलाकर बंदर पकड़े हैं। 

मौके पर पहुंची चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बंदर पकड़ने आई टीम का उत्साह बढ़ाया। जब तक शहर से बंदरों का सफाया नहीं हो जाता अभियान जारी रहेगा। मौके पर सभासद विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल और नई मंडी क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

कार्यकाल में पहली बार पकड़े जा रहे बंदर
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के कार्यकाल में पहली बार बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया है। सभासद यहां शुरू से ही बंदरों को पकड़ने की मांग करते रहे हैं। पहली बार उनकी मांग पर कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

बंदरों के डर से घरों में लगाए जाल
शहर में बंदरों के आतंक को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों में ऐसे जाल लगाए हुए है, जिससे बंदर घर में अंदर न आ पाए। बंदर जिस घर की छत पर पहुंच जाते हैं वहां रखा सारा सामान तहस-नहस कर देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें