फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर ने कराया छपार टोल फ्री

विज्ञापन
हरिद्वार जाने के लिए छपार टोल पर भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं की पुलिस से होती झड़प। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू तोमर ने कराया छपार टोल फ्री
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के साथ ही भ्रष्टाचार के विरोध में हरिद्वार पुलिस ऑफिस पर धरना देने जा रहे भाकियू तोमर गुुट के कार्यकर्ताओं ने छपार टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए उसे टोल फ्री करा दिया। टोल खुलवाने पहुंची पुलिस टीम से भी कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प हुई। करीब आधा घंटे बाद कार्यकर्ता टोल खोलकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के साथ ही पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हरिद्वार पुलिस ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता कई वाहनों में सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने करीब 12.45 बजे हाईवे पर छपार टोल प्लाजा फ्री कराते हुए वाहनों को बिना शुल्क दिए निकलवाना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं के हंगामे को देख टोल कर्मचारी भी एक तरफ खड़े हो गए। हंगामे व टोल फ्री की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टोल शुरू कराने का प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस की कार्यकर्ताओं से तीखी झड़प भी हो गई। करीब आधा घंटे बाद भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने फिर से टोल चालू कराया और काफिले के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, निखिल चौधरी, पवन त्यागी, अजय त्यागी, जवान सिंह, साजिद अली, जान मोहम्मद, अंशुल शर्मा, रागिब अली, अमित, अनिल त्यागी, नीटू और शोएब आदि मौजूद रहे।

छपार टोल को फ्री कराते भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें