फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सीओ और साइबर हेल्प सेंटर को शिकायती पत्र देकर ससुराल पक्ष पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों पर डेढ़ साल का बेटा भी जबरन अपने पास रखने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई न होने पर जान देने की चेतावनी दी है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने मुख्यमंत्री के साथ ही कई अफसरों को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह करीब चार साल पूर्व पास के ही गांव निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही शौहर व ससुराल पक्ष द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था। आरोपियों ने उसका डेढ़ साल का बेटा भी छीन लिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके द्वारा की गईं शिकायतों के चलते अब शौहर व ससुराल पक्ष ने पूर्व में बनाया गया उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसके चलते उसे सामाजिक स्तर पर प्रताड़ना व तिरस्कार का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है। मामला साइबर हेल्प सेंटर भी भेज दिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें