फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया अधिकारी, एंटी करप्शन की टीम ने बरामद की रकम, पूछताछ जारी

Tue, 23 Apr 2024 06:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में सहायक मत्सय विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सहायक मत्सय विकास अधिकारी आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन टीम ने सहायक मत्सय विकास अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 हजार रुपये बरामद किए गए। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सहारनपुर एंटी करप्शन टीम के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि शामली जनपद के गांव बुटराडा निवासी पीड़ित निशांत चौधरी से मत्सय पालन के लिए उनके चयनित हुए तालाब में कार्य के लिए दी जाने वाली सब्सिडी पास कराने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रुपये मांगने का आरोप शामली व मुजफ्फरनगर जनपद का काम देखने वाले सहायक मत्सय विकास अधिकारी आनंद कुमार पर लगाया गया था। शिकायत मिलने पर जांच की गई और मंगलवार को रुपये लेते हुए आरोपी अधिकारी को रंगेहाथ विकास भवन के सामने से पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Road Show Meerut: सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी को सिविल लाइन थाने लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें