एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शहर में निकाली जाने वाली बालाजी जयंती शोभा यात्रा पउप्र की सबसे बडी शोभा यात्रा है। शोभा यात्रा में दर्जनों झांकियां व बैंड बाजे, डीजे शामिल रहते है। यह एक बडा उत्सव है जिसमें शहर व आसपास क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होते है। यह शोभा यात्रा मंगलवार को सुबह नौ बजे से शुरू होगी। इस दौरान कोई हादसा व घटना न हो इसलिए सुरक्षा के मददेनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह रहेगा पुलिस बल तैनात
दो एएसपी
आठ सीओ
बारह थाना प्रभारी
सात सौ महिला व पुरुष पुलिसकर्मी
यातायात रहेगा प्रभावित, एडवाइजरी जारी
एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि बालाजी जयंती के अवसर पर सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। इससे यातायात भी प्रभावित होगा। इसलिए यातायात एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि जहां जहां से शोभा यात्रा निकलेगी वहां वहां यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। सभी लोग वाहन से आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करे।