फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलों के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमलों के विरोध में शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने डीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी रजनीश उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि गौतमबुद्धनगर के अधिवक्ता निशांत पीलवान की बीते दिनों हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं मोदीनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया, लेकिन पुलिस द्वारा उक्त मामलों में उचित कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष है। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर हड़ताल की गई। एसोसिएशन ने अधिवक्ता निशांत पीलवान के हत्यारों तथा जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने, उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं भयमुक्त माहौल देने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू करने तथा अधिवक्ताओं को सरल तरीके से लाइसेंस जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में महासचिव प्रभात कुमार त्यागी, ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, अक्षय प्रताप, मो. राशिद, संजय कुमार, गुलिस्ता, सुदेशपाल, मदन मोहन अग्रवाल, कंवरपाल सिंह, नरपत सिंह व आदित्य कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें