फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती अंक में डा. शमीम की गजलें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। अलीगढ़ से प्रकाशित पुस्तक अभिनव प्रयास के 50वें अंक में डॉक्टर शमीम देवबंदी की दो रचनाओं को शामिल किया गया है। रचनाकारों व चिकित्सकों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ लेखक अशोक गुप्ता ने कहा कि डॉ. शमीम की गजलों को पुस्तक के गोल्डन जुबली अंक में शामिल करना देवबंदवासियों के लिए हर्ष का विषय है। लेखक व समीक्षक कमल देवबंदी तथा मुमताज अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वर्ण जयंती अंक में डॉ. शमीम की गजलों को सम्मान मिलना गर्व की बात है। चिकित्सक डॉ. एसएस अजीज ने कहा कि डॉ. शमीम देवबंदी की रचनाओं में सच्चाई होती है। उनकी गजलों को सम्मान मिलना हर्ष का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. सादिक देवबंदी, डॉ. फरमान, एम. सलीम अंसारी, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. नौशाद, चांद देवबंदी, पुष्पेंद्र कुमार और डॉ. उसामा आदि ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें