फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को अपनों से मिलने जेल में पहुंचे 900 लोग

विज्ञापन
जिला कारागार में बंदीयों से मुलाकात के लिए पहुचे मुलाकाती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जेल में बंदियों से मिलाई प्रक्रिया खुलने के बाद पहले रविवार को काफी संख्या में लोग जेल में बंदियों से मिलने के लिए पहुंचे। मिलाई के लिए पर्ची बनवाने को सुबह से ही भीड़ लग गई थी। पर्ची दोपहर तीन बजे तक बांटी जा रही थी। रविवार को 900 से ज्यादा लोग मिलाई के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मिलाई की प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू हुई है। लोग सुबह आठ बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। समय पर पर्ची बनने शुरू हुई तो पर्ची बनवाने के लिए ही आपाधापी शुरू हो गई।
आठ माह की बेटी को लेकर पहुंची बुढाना निवासी वसीमा ने बताया कि उसे भीड़ के कारण पर्ची बनवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली से आए राकेश का कहना था कि पर्ची बनवाने के लिए उसने कागज काफी समय पहले जमा कर दिए थे, लेकिन ढाई बजे तक भी उसे पर्ची नहीं मिल पाई। उधर, जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि मिलाई प्रक्रिया शुरू होने के बाद रविवार को 900 से ज्यादा लोग मिलाई के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें