फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज के शौर्य व इतिहास पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। क्षत्रिय संघ मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में समाज के शौर्य व इतिहास पर चर्चा हुई। बैठक में सभी वक्ताओं ने समाज के संगठन पर बल दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा, अटाली व कुरथल में रविवार को क्षत्रिय संघ मुजफ्फरनगर की बैठक का आयोजन हुआ। सभी वक्ताओं ने कहा कि संगठन के बिना उनका समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। समाज को संगठित करने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि संसार की सबसे वीर जाति क्षत्रिय राजपूत आज अपनी एकता के अभाव में समाज में शोषित जैसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। राजपूत भाईयों के उत्थान, सेवा एवं संगठित होने के लिए इस संग की स्थापना हुई है। संघ के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से एक जुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर चंद्रशेखर, अमित, आदित्य कुमार, मुकेश, सुबोध व गौतम आदि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें