फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में 11 स्वास्थ्यकर्मियों को लगी कोरोनारोधी टीके की बूस्टर डोज

विज्ञापन
देवबंद सीएचसी में कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद में 11 स्वास्थ्यकर्मियों को लगी कोरोनारोधी टीके की बूस्टर डोज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में फ्रंट लाइन वर्करों में सोमवार को पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के 11 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दी गई। हालांकि 60 वर्ष से अधिक आयु के कई लोग भी बूस्टर डोज लेने सीएचसी पहुंचे। लेकिन कोरोना की सेकेंड डोज लेने के नौ माह पूरा नहीं होने के चलते उन्हें लौटा दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने फ्रंट लाइन वर्करों और 60 साल से अधिक आयु के उन व्यक्तियों को कोरोना की बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। सोमवार से शुरू हुए इस अभियान में पहले दिन सीएचसी में 11 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोनारोधी टीके की बूस्टर डोज दी गई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार त्यागी ने बताया कि जिन लोगों को कोरोना की कोविशील्ड या कोवैक्सीन टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं, उन्हें दूसरी डोज के नौ माह पूरे होने के बाद बूस्टर डोज दी जाएगी। लेकिन बूस्टर डोज केवल फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही लगाने के आदेश मिले हैं। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के कई लोग पहले दिन बूस्टर डोज लगवाने सीएचसी पहुंच गए। लेकिन उन्हें इसलिए लौटा दिया गया, क्योंकि उनकोे दूसरी डोज लगे अभी नौ माह पूरे नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें