फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर, बाजारों में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोग

विज्ञापन
देवबंद में रेलवे रोड स्थित पीएनबी के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़। अधिकांश लोगों के चेहरों पर नहीं दि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
बैंकों के बाहर आपाधापी में भूले नियम
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुुर)। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन लोग सावधानी के बजाए लापरवाही बरत रहे हैं। बैंकों के बाहर लोग आपाधापी में कोरोना गाइडलाइन के सभी नियम तक भूल बैठे है। न तो दो गज की दूरी और न ही लोग मुंह पर मास्क तक लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को भारी बारिश के चलते अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। लेकिन सोमवार को मौसम खुलते ही नगर के बाजारों में लोगों की भीड़ रही। बैंकों में भी भारी भीड़ रही। बैंक में प्रवेश करने के लिए लोगों में आपाधापी रही। शासन-प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को टोकने तक वाला कोई नहीं है। एसडीएम दीपक कुमार ने कहा कि जो लोग मास्क पहने नहीं मिलेंगे, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने को गठित टीमों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने माना कि अभी और सख्ती बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें