फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में युवा सबसे आगे, फ्रंटलाइन वर्कर पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में युवा बुधवार को सबसे आगे रहे। जिले में 16153 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें युवाओं की संख्या सर्वाधिक 9702 रही। सबसे पीछे फ्रंटलाइन वर्कर रहे।
विज्ञापन

कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या के बीच स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर जोर दे रहा है। एक दिन में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सके, इसके लिए टीकाकरण के सत्र बढ़ाए जा रहे हैं। जिले में बुधवार को टीकाकरण के 327 सत्र आयोजित किए गए। जहां केंद्रों पर 16153 लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। इसमें युवाओं की भागीदारी अधिक रही। 9702 युवाओं ने वैक्सीन की डोज लगवाई। जबकि सबसे कम भागीदारी फ्रंटलाइन वर्करों की रही। सिर्फ 274 फ्रंटलाइन वर्करों ने एहतियाती खुराक ली।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। बुधवार तक जिले में 19.27 लाख लोगों को पहली, 10.08 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 2835 लोगों को एहतियाती खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें