फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मुरादाबाद में आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, कोहरे के बीच कंपकंपा रहे लोग..ऑरेंज अलर्ट

Sun, 31 Dec 2023 01:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में घना कोहरा छाया हुआ है। इसका असर यातायात पर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मुरादाबाद और रामपुर को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। ठंड के चलते रोडवेज पर गिने चुने यात्री ही सफर कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ रोज की अपेक्षा काफी कम थी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में कोहरे के बीच निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में घने कोहरे के बीच ठंड के चलते राह चलते लोग कांपते रहे। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या रोज की अपेक्षा कम रही। संभावना है कि अगले 24 घंटे में तापमान और लुढ़केगा। इस बीच जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन


यह अवकाश प्री प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के स्कूलों में लागू होगा। बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में 15 दिन का शीतकालीन अवकाश रहेगा। शनिवार की सुबह से लेकर रात तक लोग गलन और सर्दी के जूझते रहे। इस बीच ठंडी हवाएं शरीर में चुभ रही थी। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई।

इस बीच ऊपर से टपकती बूंदों से सड़कें भींग गई। नेशनल हाईवे से लेकर गली मोहल्लों की सड़कों पर वाहन कम दिखाई दिए। जमीन से आसमान तक फैले कोहरे ने जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सुबह दस बजे कोहरा छंटा लोगों को संभावना थी कि धूप निकलेगी, लेकिन पूरे दिन सूरज की रोशनी नहीं निकली।
विज्ञापन


मुरादाबाद में लगातार दूसरा दिन कोल्ड डे हो गया। दोपहर के समय आसमान पर कोहरे की घनी चादर के बीच तापमान और लुढ़क गया। मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान औसत से सात डिग्री सेल्सियस कम पाया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 24 घंटे बाद कोहरा रहेगा। मुरादाबाद और रामपुर को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। ठंड के चलते रोडवेज पर गिने चुने यात्री मौजूद थे। रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ रोज की अपेक्षा काफी कम थी। समझा जाता है कि सिर्फ जरूरी काम वाले ही यात्रा के लिए बाहर निकल रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें