फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे मुरादाबाद, बोले- तीन अंकों में नहीं आएगा विपक्ष की सीटों का योग

Sat, 29 Jan 2022 02:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा के शासन में रामराज की परिकल्पना होगी। दूसरी सरकारों में भेदभाव रहा है।  बीस लाख रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से विपक्ष के लोग ही सत्ता में रहे हैं, उनसे पूछिए कि वह जब सत्ता में रहे तो कितना रोजगार दिया। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मुरादाबाद विधानसभा चुनाव में भाजपा खुद का पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी। पिछली बार से अधिक सीट जीतकर बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी। जनता दस मार्च को विपक्ष को पटखनी देने वाली है। सपा, बसपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम की सीटों का योग मिलाकर भी तीन अंकों में नहीं होगा।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम शनिवार को मुरादाबाद में भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दस मार्च चुनाव परिणाम का दिन भाजपा के लिए स्वयं का पिछला रिकॉर्ड तोड़ने वाला दिन होगा। पार्टी पिछली बार से अधिक सीटें जीतेंगी। सपा, बसपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम की सीटों का मिलाकर भी योग तीन अंकों में नहीं आएगा। भाजपा दोबारा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा को कौन पटखनी देगा, ये भविष्य बताएगा। लेकिन जनता दस मार्च को विपक्ष को पटखनी देने वाली है, ये पता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बहुल पार्टी है। इसमें उम्मीदवार नहीं होता है। भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है। भाजपा कार्यकर्ता कमल के फूल के लिए कार्य करता है। सपा ने अपराधियों को टिकट दिया है। कोई भी राजनीतिक दल हो उसे अपराध में संलिप्त व्यक्ति से बचना चाहिए। अपराधियों का भाजपा में कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन


'पश्चिमी यूपी में पलायन कराने वालों का पलायन हुआ है'
पश्चिमी यूपी में पलायन रुका है। पलायन कराने वालों का पलायन हुआ है। उनका दोबारा आगमन नहीं होना चाहिए। जयंत चौधरी से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को ऑफर नहीं देती है। जो भाजपा की नीति रीति, सिद्धांतों से सहमत है, जिसकी समाज में साफ छवि हो, उसका भाजपा में स्वागत है।

भाजपा के शासन में रामराज की परिकल्पना होगी। दूसरी सरकारों में भेदभाव रहा है।  बीस लाख रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से विपक्ष के लोग ही सत्ता में रहे हैं, उनसे पूछिए कि वह जब सत्ता में रहे तो कितना रोजगार दिया। 

भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि विपक्ष के 27 से ज्यादा एमएलए, एमएलसी भाजपा में शामिल हो गए। विपक्ष के लोग रोजाना भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। भाजपा समाज में अच्छी छवि रखने वालों को मौका देती रही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। आजादी के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली सरकार भाजपा है। पारदर्शी तरीके से डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती हुई। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल की उपलब्धियां भी गिनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें