भगतपुर के पीपल गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : THAKURDWARA
भगतपुर टांडा। विकास खंड भगतपुर टांडा क्षेत्र के पीपल गांव से उत्तराखंड के महुआखेड़ा गंज को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग करीब एक किलोमीटर की लंबाई तक क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर बने गड्ढों में जलभराव होने से वाहन चालक गिर चोटिल हो रहे हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग उठाई है।
ग्रामीण का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से मार्ग को सही कराने की मांग की चुकी है। लेकिन किसी ने मार्ग को सही नहीं कराया है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भरने से अधिक परेशानी होती है। साथ ही कई बार वाहन सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। इस मार्ग पर यूपी ओर उत्तराखंड के 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है। शुक्रवार को ग्राम पीपल गांव में काफी ग्रामीण मार्ग पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा भी लगाया। इस दौरान डॉ. राम सरन सिंह, लखविंदर चौधरी, सरताज हुसैन, डॉ जगदीश सिंह, जाहिद हुसैन, अमित चौधरी, अब्दुल सलाम, आकिल, योगेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, इंद्रेश सिंह, लाल सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद