फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: साल भर बाद जागी ममता, बेटी को लेने पहुंची महिला, थाने में जमकर हुई नोंकझोंक

Tue, 08 Dec 2020 02:58 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक वर्ष तक पति को छोड़कर चली गई महिला का अचानक ही मातृ प्रेम जागा और वह अपनी एक संतान को लेने के लिए सौतन के घर जा पहुंची। सौतन ने संतान देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों थाने जा पहुंचीं। 

विज्ञापन


यहां भी दोनों के बीच नोकझोंक हुई। मामला कोर्ट में चलने के कारण पुलिस ने किसी भी तरह की मदद करने से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद दोनों वहां से चली आईं। सोमवार की अपरान्ह दो महिलाएं थाने पहुंचीं। ब्रजघाट के एक गांव से आई महिला का कहना था कि एक वर्ष पूर्व वह अपने तीन बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी। 

पति ने गजरौला के गांव कांकाठेर से दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी का कहना था कि वह अपने तीन बच्चों में से एक पुत्री को साथ ले जाना चाहती है लेकिन सौतन ले जाने नहीं दे रही है। वहीं सौतन का कहना था कि उसे तीनों बच्चों से प्रेम हो गया है। 
विज्ञापन


वह किसी बच्चे को नहीं देगी। इसी को लेकर दोनों के बीच थाने में ही नोकझोंक हुई। दोनों ने अपने-अपने मोबाइल से अपने पति को फोन किया। उसने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। वहां से आया फैसला ही मान्य होगा। वहीं थाने में मौजूद एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने भी दोनों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें