फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद-विधायक घरों में नजरबंद, जिलाध्यक्ष समेत नौ सपाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन उतर आई है। किसान यात्रा निकालने से रोकने के लिए सपा सांसद और विधायकों को पुलिस प्रशासन ने घरों में नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ घर से मंडी समिति जा रहे जिलाध्यक्ष को पुलिस ने सर्किट हाउस के पास रोक लिया। हिरासत में लेकर सवा दो घंटे सर्किट हाउस में रखा गया। बाद में जिलाध्यक्ष समेत नौ सपाइयों शांतिभंग में चालान कर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को जिले में किसान यात्रा निकाली जानी थी। जिसे लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी। सपाई सुबह किसान यात्रा निकालते इससे पहले सांसद डा. एसटी हसन और विधायक हाजी इकराम कुरैशी, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी के आवास पर पुलिस पहुंच गई। सभी को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। बाहर निकलने नहीं दिया। काफी जद्दोजहद के बाद दिल्ली रोड स्थित अपने आवास से कार्यकर्ताओं के साथ मंडी समिति जाने के लिए निकले जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को पुलिस ने सर्किट हाउस के पास रोक लिया। जहां सपाइयों और पुलिस में नोकझोंक हुई। एसडीएम सदर की मौजूदगी में पुलिस ने नारेबाजी कर रहे सपाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठाकर सर्किट हाउस ले आई। जहां सपाइयों को करीब सवा दो घंटे रोकेरखा। बाद में जिलाध्यक्ष समेत नौ सपाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इसके बाद सभी सपाइयों को छोड़ दिया। इस दौरान नरेश शर्मा, जुगल किशोर वाल्मीकि, अमित प्रजापति, संजीव यादव, मुकेश यादव, विजय वीर सिंह यादव, नेम सिंह बेलिया, डा. सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद तकी, सुमित यादव, फरीद मलिक, नौशाद पाशा, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें