फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगूपुरा से लापता युवक के अपहरण में दो साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा से लापता संदीप के अपहरण के आरोप में पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर संदीप का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा निवासी 23 वर्षीय संदीप उर्फ रामू लापता हैं। मां आलोका देवी ने मझोला थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक माह बाद भी पुलिस ने युवक की कोई तलाश शुरू नहीं की तो रविवार को परिजन और ग्रामीण मझोला थाने पर जुट गए थे और जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम करने के बाद केस की तफ्तीश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जोया टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई। जिसमें संदीप अपने साथियों के साथ बाइक से जाता दिखाई दिया था।
इसके बाद पुलिस ने मंगूपुरा निवासी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कबूला है कि संदीप उनके साथ ब्रजघाट गया था। वहां गंगा में नहाते समय वह अचानक गायब हो गया था। इसके बाद वह उसकी बाइक और टी-शर्ट वहीं छोड़ कर उसका मोबाइल अपने साथ ले आए थे। इसके बाद उसका मोबाइल अपने ही गांव के पास गांगन नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी दीपक और विशाल को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर संदीप का मोबाइल मझोला क्षेत्र में गांगन नदी से बरामद कर लिया है। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान अपहरण की धाराओं में किया गया है। ब्रजघाट और बुलंदशहर के आस पास पुलिस की टीमें गंगा में गोताखोरों की मदद से संदीप की तलाश में जुटी हैं। इसके अलावा अन्य जनपदों में ये भी देखा जा रहा है कि पिछले एक माह में कहां-कहां डूबने से मौतें हुईं और अज्ञात शवों की पहचान हुई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें