फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने की आत्महत्या: बेटे को फोन कर कहा- अपना जीवन अच्छे से गुजारना, मैं जान दे रहा हूं, फिर खा लिया जहर

Wed, 01 May 2024 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)

सार

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रेम सिंह पर बैंक का कर्ज था, जिसके कारण वे काफी तनाव में थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना जीवन अच्छे से गुजारना... मैं जान दे रहा हूं। बेटे से फोन पर इतना कहकर कर्ज से परेशान होमगार्ड प्रेम सिंह (50) ने जहर खा लिया। बेटे की सूचना पर टांडा पुलिस ने करीब दो घंटे में होमगार्ड को तलाश कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

मुरादाबाद के पीतलनगरी निवासी प्रेम सिंह (50) टांडा में डायल-112 पर तैनात थे। मंगलवार को रोज की तरह वह मुरादाबाद से टांडा ड्यूटी पर गए थे। देर शाम सात बजे ड्यूटी पूरी करके साथियों से घर जाने की बात कहकर निकले थे। एक घंटे बाद करीब आठ बजे प्रेम सिंह ने बेटे आदित्य को फोन कर कहा कि बेटा अपना जीवन अच्छे से गुजारना। अब मैं जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया। 

इसके बाद होमगार्ड के बेटे ने टांडा पुलिस को फोन कर पिता के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत होमगार्ड की तलाश शुरू कर दी। लगभग दो घंटे बाद रात 10 बजे पुलिस को होमगार्ड की बाइक नगर के मोहल्ला मोतीनगर स्थित निर्माणाधीन स्लॉटर हाउस के पास खड़ी मिली। तलाश करने पर पास में ही खेत में प्रेम सिंह पड़े थे। तब तक परिजन भी टांडा पहुंच गए थे। पुलिस ने परिजनों की मदद से होमगार्ड को सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रेम सिंह पर बैंक का कर्ज था, जिसके कारण वे काफी तनाव में थे। कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि होमगार्ड के जहर खाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन इसमें काफी समय लग गया और उपचार के दौरान मौत हो गई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें