मुरादाबाद। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को जिले में 86 सत्र आयोजित किए गए हैं। जहां सिर्फ दूसरी डोज वालों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शहर में 52 और ग्रामीण इलाकों में 34 सत्र आयोजित किए जाएंगे। ऐसा अब हर शनिवार को किया जाएगा।
जिले में शुक्रवार तक 6,77,271 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 1,46,051 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। इस हिसाब से दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या बहुत कम है। यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों के हैं। ऐसे में शासन ने दूसरी डोज को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक सप्ताह हर शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को टीका लगाने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर शनिवार को जिले में टीकाकरण के लिए 86 सत्र आयोजित किए जाएंगे। जहां 18 वर्ष से पार से 60 वर्ष पर तक लोगों को कोरोना से बचाव का दूसरा टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि शनिवार को लोगों को सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए शहर में 52 और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के 34 सत्र होंगे।
11 बजे के बाद बिना बुकिंग वालों को लगेगा टीका
मुरादाबाद। शनिवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक स्लॉट बुक कराने वालों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी, जबकि 11 बजे से 5 बजे तक बिना बुकिंग वालों को टीका लगाया जाएगा।
शहर के इन केंद्रों पर लगेगी दूसरी डोज
- महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, सीपीएच, रेलवे अस्पताल, मैथोडिस्ट इंटर कालेज, अरबन पीएचसी फकीरपुरा,
कानून गोयान, गाड़ीखाना, मझोली, आदर्शनगर, टाउनहॉल, नवाबपुरा, मियां कालोनी, हरथला, चिड़िया टोला, कांशीराम नगर, किसरौल, पीतल बस्ती, गुलाबबाड़ी, बंगलागांव, नया गांव, कंजरी सराय, काठीवाल नगर, मझोला।
ग्रामीण इलाकों में इन केंद्रों पर लगेगी दूसरी डोज
- बिलाकूदान, बहेड़ी, बुद्धापुर, सीएचसी डिलारी, ढकिया, मलकपुर सैमली, मानकौ, सुल्तानपुर दोस्त, डिलारी, सीएचसी कांठ, फतेहपुर विश्नोई, मूंढा तय्या, भीकनपुर, लदावली, सीएचसी मूंढापांडे, रफातपुर, दलपतपुर, अक्का डिलारी, ठाकुरद्वारा, शरीफनगर, नानूवाला, राजूपुर मलिक, सीएचसी कुंदरकी, मैनथर, रतनपुर कला, हरियाना कुदरकी, अगवानपुर सब सेंटर, एडिशन पीएचसी पाकबड़ा, मंगूपुरा, गिन्नोई दी माफी, गिनद्वारा, काफियाबाद।
10,219 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
मुरादाबाद। जिले में शुक्रवार को 10,219 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें 7784 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं 2435 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।