फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्रीवॉल पर बढ़ा गतिरोध: लोगों ने घरों पर लिख दिया मकान बिकाऊ है, समस्या का समाधान 3 दिन में खत्म करने की दी चेतावनी

Fri, 13 Aug 2021 07:32 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा

सार

लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर 16 अगस्त तक उक्त बाउंड्रीवॉल को नहीं हटाया जाता है तो वो अपने घरों पर ताले लगाकर चाबी एसडीएम को सौंपकर पलायन करने के लिए विवश होंगे।
 
विज्ञापन
लोगों ने घरों पर लिखा ये मकान बिकाऊ है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बाउंड्रीवॉल बनाए जाने के मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। बाउंड्रीवॉल बनाए जाने के विरोध में तमाम मोहल्लेवासियों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है लिखते हुए पलायन की चेतावनी दे दी है। लोगों का कहना है कि बाउंड्रीवॉल बनने से उनके आवागमन का मार्ग बंद हो गया है, जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बाउंड्रीवॉल अस्पताल की जमीन पर बनाई गई है। 

विज्ञापन


नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित सामुदयिक स्वास्थ केंद्र के बीच में से बहुत लंबे समय से एक रास्ता गुजर रहा था। उक्त रास्ते से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के पीछे स्थित रामलीला मैदान, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के साथ ही उस क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के लोग भी आवागमन करते थे। लेकिन सामुदयिक स्वास्थ केंद्र प्रशासन की ओर से 2 अगस्त को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इस रास्ते को बंद करवाते हुए बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवा दिया गया था।

जिस पर पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहां, मकसूद लाला, रामलीला कमिटी के अध्यक्ष, भाजपा नगर अध्यक्ष समेत बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने इसका विरोध किया था और जिलाधिकारी को भी दीवार बनने से होने वाली समस्या के बारे में अवगत कराया था। इसके बाद अभी तक समस्या का कोई हल न होने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को मोहल्ला हाजीपुरा के कई घरों पर मकान बिकाऊ है लिख दिया। लोगों का कहना है कि दशकों से वो लोग उक्त मार्ग से आवागमन कर रहे हैं, लेकिन अब वहां पर बाउंड्रीवॉल बना दी गई।
विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर 16 अगस्त तक उक्त बाउंड्रीवॉल को नहीं हटाया जाता है तो वो अपने घरों पर ताले लगाकर चाबी एसडीएम को सौंपकर पलायन करने के लिए विवश होंगे।

-उक्त मार्ग आम रास्ता ना होकर अस्पताल का निजी रास्ता है। साथ ही उक्त मार्ग से लगातार असामाजिक तत्व और जानवर अस्पताल में आते रहते हैं। इसलिए उक्त मार्ग को बंद कराया गया है। -डॉ. आरके चंदेल, सीएचसी प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें